(1)साइबर थाना सुलतानपुर की त्वरित कार्यवाही से साइबर ठगी के पीड़ित को ₹1,00,000/- की शत-प्रतिशत धनराशि करायी गयी वापस —
सुाुल्तानपुर।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कुशल निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर/वर्तमान नोडल अधिकारी साइबर क्राइम वृजनारायण सिंह एवं क्षेत्राधिकारी साइबर थाना राघवेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा साइबर धोखाधड़ी के पीड़ित की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी।
पीड़ित किशन पुत्र लालता प्रसाद, निवासी ग्राम भवानीपुर, थाना बल्दीराय, जनपद सुलतानपुर के साथ *दिनांक 14.09.2026 को UPI के माध्यम से ₹1,00,000/- की साइबर धोखाधड़ी हुई थी।* पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम थाने पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गयी। साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित खातों को फ्रीज कराया गया तथा धनराशि की वापसी हेतु संबंधित बैंक से पत्राचार किया गया। पुलिस की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप संबंधित बैंक द्वारा *पीड़ित के खाते में सम्पूर्ण धनराशि ₹1,00,000/- वापस करा दी गयी।
साइबर थाना सुलतानपुर की आमजनमानस से अपील-
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें तथा साइबर क्राइम थाना सुलतानपुर के मोबाइल नम्बर 9454401121, 7839863768 एवं 9670798706 पर सम्पर्क करें। समय से शिकायत दर्ज कराने से ठगी की धनराशि को रोकने एवं वापस कराने की सम्भावना बढ़ जाती है।

