2027 को लेकर चिंतन मंथन बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर

2027 को लेकर चिंतन मंथन बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर जोर

प्रयागराज। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान प्रयागराज पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा नेता एवं इलाहाबाद संसदीय सीट से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के आवास पर गये। जहां पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा के दौरान संगठन से जुड़े विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं विचार- विमर्श हुआ।

स्वतंत्र देव सिंह ने 2027 को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता के फार्मूले पर चलकर ही चुनाव में जीत हासिल की जा सकती है। बूथ समितियों का सत्यापन हो चुका है और उन्हीं के बल पर 2027 के विजय की इबारत लिखनी होगी। हमारा संगठन बूथ स्तर पर मजबूत है कार्यकर्ता लगातार काम भी कर रहे हैं लेकिन विपक्ष के झूठ को बेनकाब करने के लिए पूरी सजगता से सावधानी से लगे रहना है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। डबल इंजन की सरकार में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर उनके कल्याण के लिए काम किया है और जनता भी इसको जानती है।

इस दौरान प्रयागराज यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, महापौर गणेश केसरवानी, सांसद प्रवीण पटेल. विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, राजमणि कोल, गुरु प्रसाद मौर्य, सुरेंद्र चौधरी .केपी. श्रीवास्तव, सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित र

हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *