25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, भैंस व पिकअप चोरी के मामलों में था वांछित
जौनपुर, 31 जुलाई। यूपी के जौनपुर में मीरगंज थाना अंतर्गत पुलिस ने शुक्रवार को अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है आरोपित भैंस चोरी और पिकअप चोरी के दो मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के नेतृत्व में मीरगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त सुजीत सरोज पुत्र शोभनाथ, निवासी करौरा, थाना मछलीशहर को गिरफ्तार किया।
इस संबंध में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी मीरगंज प्रतिमा वर्मा ने बताया कि तीन अक्टूबर 2025 को मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द निवासी केशव गौतम ने अपनी भैंस चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं 23 सितंबर 2025 को करियांव निवासी जैन कुमार बिंद ने घर के सामने खड़ी अपनी पिकअप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों मामलों की विवेचना के दौरान सुजीत सरोज का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद वह फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध चोरी, आर्म्स एक्ट तथा आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में जौनपुर के मछलीशहर, मीरगंज और गौराबादशाहपुर थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा जिले में वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

