अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।
अयोध्या में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के नेतृत्व में अपराध के विरुद्ध एवं नियंत्रण चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर एवं एसओजी प्रभारी की टीम द्वारा नकली नोटों के साथ पांच अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तों के पास से ₹500 के 58 नकली नोट 29000 रुपए भी बरामद किए गए । कोतवाली नगर एवं एसओजी प्रभारी की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की गई।मुखबिर की सूचना पर एसबीआई मेन ब्रांच के पास से तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ के आधार पर रेलवे स्टेशन फैजाबाद के निकट गुरु गोविंद सिंह चौराहा के पास से 02 अभियुक्तों सहित कुल पांच अभियुक्त को गिरफ्तारी की गई।अभियुक्तो के पास से 500.500 रुपए के 58 नकली नोट कुल ₹29000 एवं 5 मोबाइल फोन बरामद किया गया। थाना कोतवाली नगर में सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

