30वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडल की अनंतिम सूची जारी, 20 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

30वें दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडल की अनंतिम सूची जारी, 20 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

जौनपुर,24 जुलाई । यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आगामी 27 जुलाई को 30वें दीक्षांत समारोह के लिए विभिन्न संकायों एवं पाठ्यक्रमों के गोल्ड मेडल प्राप्तकर्ताओं की अनंतिम सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, ताकि छात्र-छात्राएं इसका अवलोकन कर सकें।इस संबंध में शुक्रवार को जानकारी देते हुए
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा समिति की 9 जुलाई 2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में यह अनंतिम सूची प्रकाशित की गई है। यदि किसी छात्र-छात्रा को सूची में दर्ज नाम, अनुक्रमांक, प्राप्तांक अथवा अन्य किसी विवरण पर आपत्ति है, तो वे 20 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में लिखित रूप से अपना प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आपत्ति के साथ संबंधित अभिलेख एवं प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। छात्र-छात्राएं अपना प्रत्यावेदन examcontroller18219@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भी भेज सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में सभी संबंधित छात्र-छात्राओं से अपील की गई है कि वे समय रहते सूची का अवलोकन कर आवश्यक होने पर अपनी आपत्तियां साक्ष्यों सहित प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *