30 जून तक चलेगा पीएम स्वनिधि विशेष अभियान, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ

 

30 जून तक चलेगा पीएम स्वनिधि विशेष अभियान, स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा ऋण और सरकारी योजनाओं का लाभ

 

 

जौनपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत जनपद में 1 जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

परियोजना अधिकारी डूडा निधि बाजपेयी ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद स्तर पर स्वनिधि महोत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें लाभार्थियों की सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी। नगर निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेले, बैंकर्स और स्ट्रीट वेंडर्स की बैठकें भी आयोजित होंगी। इन कार्यक्रमों में वेंडर्स को ऋण, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल भुगतान और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी नगर निकायों के साथ-साथ सेंसस टाउन क्षेत्रों में भी विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में नए स्ट्रीट वेंडर्स की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जाएगा। स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, पीएम जनधन योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृ वंदना योजना तथा श्रम विभाग में पंजीकरण जैसी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

इस बीच शासन ने योजना का विस्तार करते हुए जलालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत महिमापुर को सेंसस टाउन के रूप में शामिल किया है। अब यहां के ठेला, खोमचा और रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को भी बिना गारंटी के 15 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

शहर मिशन प्रबंधक डूडा जौनपुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस पहल से छोटे कारोबारियों को अपना व्यवसाय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मि

लेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *