जौनपुर में दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला
जौनपुर ,04 जून। यूपी के जौनपुर में पुलिस विभाग में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने जिले के दो पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) का तबादला अन्य जनपदों में किया, जबकि दो नए अधिकारियों को जौनपुर में तैनात किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, शाहजहांपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार राय को जौनपुर भेजा गया है। इसी तरह, बागपत से विजय कुमार चौधरी को भी जौनपुर में नई तैनाती मिली है। इन दोनों अधिकारियों को जल्द ही जिले में सर्किल का प्रभार सौंपा जाएगा।
लंबे समय से जौनपुर में तैनात दो सीओ का भी तबादला किया गया है। सीओ अजीत सिंह चौहान, जिन्हें हाल ही में शाहगंज से केराकत की कमान सौंपी गई थी, अब केराकत से चंदौली स्थानांतरित किए गए हैं। वहीं, करीब तीन साल से जौनपुर में तैनात सीओ सदर देवेश सिंह को बरेली भेजा गया है। यह तबादले शासन की स्थानांतरण नीति के तहत हुए हैं। इस नीति के तहत तीन साल से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात अधिकारियों को हटाया जा रहा है। त्योहारों के सीजन से पहले कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से भी यह बदलाव किए गए हैं।इस मामले में वरिष्ठ
पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने बताया कि शासन से आदेश प्राप्त हो गया है। नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करते ही उन्हें सर्किल का चार्ज दिया जाएगा। उन्होंने इसे एक नियमित प्रक्रिया बताया और कहा कि सभी अधिकारियों ने जौनपुर में अच्छा काम किया है।
जिले में एक साथ दो नए सीओ के आने और दो पुराने अधिकारियों के जाने से पुलिस महकमे में हलचल है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए अधिकारी जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बना
एंगे।

