33 लाख 26 हजार 50 रूपये की अवैध शराब, जमीं में हुई दफ़न

33 लाख 26 हजार 50 रूपये की अवैध शराब, जमीं में हुई दफ़न
*37 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित 10,234.8 लीटर अवैध शराब को कराया गया नष्ट
मीरजापुर। अवैध शराब की भारी खेप को आवश्यक कार्यवाही के पश्चात ज़मीन में दफन कर दिया गया। इस दौरान पड़री थाना परिसर में गड्ढा खोदकर जेसीबी से उसे नष्ट कराते हुए दफन कर दिया गया। बता दें कि पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा माल निस्तारण के संबंध में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए थे। निर्देश के क्रम में रविवार को थाना पड़री परिसर में पर आबकारी अधीनियम से सम्बन्धित वर्ष 2023 का 1, वर्ष 2025 के 3 तथा वर्ष 2026 के 33 अभियोग इस प्रकार कुल 37 अभियोगों से सम्बन्धित अनुमानित कीमत 33 लाख 26 हजार 50 रूपये की 10,234.8 लीटर अवैध अंग्रेजी, देशी व कच्ची शराब को न्यायालय द्वारा विनष्टीकरण का आदेश दिए जाने के उपरान्त पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की उपस्थिति में
नष्ट कराया गया।  इस दौरान अरविन्द कुमार पाण्डेय नायब तहसीलदार, जटाशंकर मिश्र क्षेत्राधिकारी सदर, राजेश कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम, सदर तहसील व प्रदीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष पड़री सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण की गठित टीम की उपस्थिति में उपरोक्त अवैध शराब का विनष्टीकरण कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *