अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या में संत तुलसीदास स्नानघाट पर बीती रात 20 जनवरी को एक अधेड़ की हत्या कर उसकी आंख निकाल ली गई।अयोध्या के सरयूतट स्थित संत तुलसीदास स्नानघाट पर बीती रात श्याम नामक 40 वर्षीय अधेड़ की ईंट से कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई।मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट है। महंत रामदास के अनुसार हत्यारों ने श्याम की आंख भी निकाल ली हैl
घटना नयाघाट चौकी से महज चंद कदम दूरी पर
सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दीl पुलिस श्याम को श्रीराम अस्पताल में ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को लिया हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना नयाघाट चौकी से महज चंद कदम दूरी पर हुई है। घटनास्थल के बगल में पीएसी कैंप है और पूरे क्षेत्र सीसीटीवी से लैस है।एसपी सिटी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया
घटना के बाद दो की संख्या में बताए जा रहे हत्यारे फरार हो गए पुलिस मात्र एक संदिग्ध को पकड़ सकी हैl हत्या से आसपास के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस अधीक्षक सिटी विजय पाल सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण कर एक अभियुक्त राज बहादुर गुप्ता को गिरफ्तार की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच कर सख्त कार्यवाही होगी।

