43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोनल बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन
देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर: दिनांक 10.07.2026 से 12.07.2026 तक जनपद सोनभद्र में आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोनल बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जनपद जौनपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। प्रतियोगिता में श्री आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जौनपुर ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक (Gold Medal) अर्जित कर जनपद जौनपुर पुलिस का नाम गौरवान्वित किया।
श्री आतिश कुमार सिंह की इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने न केवल जनपद जौनपुर पुलिस, बल्कि समस्त उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह सफलता पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।
जनपद जौनपुर पुलिस परिवार द्वारा श्री आतिश कुमार सिंह को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

