70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन, मेरठ मण्डल बना ओवरऑल चैम्पियन

*• 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य समापन, मेरठ मण्डल बना ओवरऑल चैम्पियन*

*• बालक वर्ग में मेरठ मण्डल विजेता, सहारनपुर मण्डल उपविजेता*

*• बालिका वर्ग में गोरखपुर मण्डल विजेता, वाराणसी मण्डल उपविजेता*

*• खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना का निर्माण करते हैं — डॉ. महेन्द्र सिंह*

*• हार और जीत से ऊपर उठकर निरंतर अभ्यास, परिश्रम और खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाएं — डॉ. महेन्द्र सिंह*

*• विद्यालयीय शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थी का समग्र व्यक्तित्व विकास है और खेल इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार हैं — डॉ. प्रदीप कुमार*

लखनऊ, 27 सितम्बर 2026।
शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) प्रताप सिंह बघेल के संरक्षकत्व एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में के.डी. सिंह ‘बाबू’ स्टेडियम, लखनऊ के बॉक्सिंग हॉल में आयोजित 70वीं प्रदेश स्तरीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का रविवार को भव्य समापन हुआ। 23 से 27 सितम्बर तक चली पाँच दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मण्डलों के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा, तकनीक, साहस और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन समारोह में डॉ. महेन्द्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश एवं प्रादेशिक अध्यक्ष, भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ देवेंद्र कुमार पाण्डेय तथा मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विभिन्न राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी एवं प्रतियोगिता से जुड़े कार्मिक भी समारोह में सम्मिलित हुए।

समापन समारोह में विभिन्न आयु एवं भार वर्गों के विजेता खिलाड़ियों तथा विजेता एवं उपविजेता मण्डलीय टीमों को मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र सिंह के कर-कमलों द्वारा पदक, ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के चेहरे पर उपलब्धि का उत्साह तथा विभिन्न मण्डलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना ने समापन समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

*ओवरऑल चैम्पियन बना मेरठ मण्डल*

बालक एवं बालिका वर्ग की समस्त स्पर्धाओं में अर्जित अंकों के समेकित मूल्यांकन के आधार पर मेरठ मण्डल ने 102 अंकों के साथ 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का ओवरऑल चैम्पियन बनने का गौरव प्राप्त किया।

*बालक वर्ग की मण्डलीय स्थिति*

*विजेता –* मेरठ मण्डल, 78 अंक
*उपविजेता -* सहारनपुर मण्डल, 65 अंक

*बालिका वर्ग की मण्डलीय स्थिति*

*विजेता –* गोरखपुर मण्डल, 39 अंक
*उपविजेता –* वाराणसी मण्डल, 28 अंक

*विभिन्न भार वर्गों के परिणाम*

*अंडर-14 बालक वर्ग*

*28–30 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – हैदर अल्ला कुरैशी, लखनऊ मण्डल
रजत पदक – विष्णु, मेरठ मण्डल
कांस्य पदक – उत्कर्ष सिंह, प्रयागराज मण्डल एवं राजन, कानपुर मण्डल

*30–32 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – तेज प्रताप सिंह, लखनऊ मण्डल
रजत पदक – अनमोल भाटी, मेरठ मण्डल
कांस्य पदक – अनूप कुमार, अयोध्या मण्डल एवं अंकुश पाल, प्रयागराज मण्डल

*32–34 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – दिव्यराज, मुरादाबाद मण्डल
रजत पदक – यश राज मौर्य, गोरखपुर मण्डल
कांस्य पदक – शिवम, प्रयागराज मण्डल एवं मो. जैद, लखनऊ मण्डल

*34–36 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – युवराज, मेरठ मण्डल
रजत पदक – रुद्रान्स, वाराणसी मण्डल
कांस्य पदक – नैतिक कुमार, सहारनपुर मण्डल एवं प्रशान्त, मुरादाबाद मण्डल

*36–38 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – राहुल, मेरठ मण्डल
रजत पदक – संजीव कुमार, प्रयागराज मण्डल
कांस्य पदक – रूद्र प्रताप, सहारनपुर मण्डल एवं आयुष, मुरादाबाद मण्डल

*38–40 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – गोपाल, मेरठ मण्डल
रजत पदक – प्रीत चौधरी, सहारनपुर मण्डल
कांस्य पदक – अंश यादव, प्रयागराज मण्डल एवं विशाल चौहान, गोरखपुर मण्डल

*40–42 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – अनुराग वर्मा, लखनऊ मण्डल
रजत पदक – निशु पासवान, गोरखपुर मण्डल
कांस्य पदक – अभिषेक यादव, अयोध्या मण्डल एवं मो. हुमैन खान, वाराणसी मण्डल

*42–44 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – अमित भारती, गोरखपुर मण्डल
रजत पदक – अभिनव, सहारनपुर मण्डल
कांस्य पदक – मो. इरफान, वाराणसी मण्डल एवं शिवांशु, अयोध्या मण्डल

*44–46 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – प्रियांशु, झांसी मण्डल
रजत पदक – रुउ प्रताप पारद, वाराणसी मण्डल
कांस्य पदक – तनुज कुमार, मुरादाबाद मण्डल एवं अंश कुरील, लखनऊ मण्डल

*46–48 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – अंजनी मिश्रा, वाराणसी मण्डल
रजत पदक – कार्तिक राणा, आगरा मण्डल
कांस्य पदक – आयुष, सहारनपुर मण्डल एवं चिंरजीत घोष, मेरठ मण्डल

*48–50 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – अर्थव राय, लखनऊ मण्डल
रजत पदक – अमन प्रसार, गोरखपुर मण्डल
कांस्य पदक – हर्ष श्रीवास्तव, देवीपाटन मण्डल एवं एलेन्स, सहारनपुर मण्डल

*अंडर-17 बालक वर्ग*

*46 किग्रा तक भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – विशु पाल, सहारनपुर मण्डल
रजत पदक – शिव सागर यादव, प्रयागराज मण्डल
कांस्य पदक – महफूज, झांसी मण्डल एवं कुंवर साहब, मेरठ मण्डल

*46–48 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – आयुष, मेरठ मण्डल
रजत पदक – दक्ष, लखनऊ मण्डल
कांस्य पदक – लोकेंद्र, मुरादाबाद मण्डल एवं दीपक बघेल, आगरा मण्डल

*48–50 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – आदर्श यादव, मेरठ मण्डल
रजत पदक – अंकित राजभर, वाराणसी मण्डल
कांस्य पदक – आयुष आर्य, सहारनपुर मण्डल एवं सागर कुशवाहा, प्रयागराज मण्डल

*50–52 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – अर्पित आर्या, सहारनपुर मण्डल
रजत पदक – हर्ष यादव, आगरा मण्डल
कांस्य पदक – सैंकी, मुरादाबाद मण्डल एवं हर्ष, मेरठ मण्डल

*52–54 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – पवन कुमार, मेरठ मण्डल
रजत पदक – सत्यम गुप्ता, झांसी मण्डल
कांस्य पदक – कृष्ण कुमार, गोरखपुर मण्डल एवं अनमोल रतन, प्रयागराज मण्डल

*54–57 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – आयुष राणा, सहारनपुर मण्डल
रजत पदक – इन्द्रजीत सिंह, मेरठ मण्डल
कांस्य पदक – किशन वर्मा, देवीपाटन मण्डल एवं शिवांश सिंह, वाराणसी मण्डल

*57–60 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – विनीत पराशर, आगरा मण्डल
रजत पदक – धनेंद्र देव, झांसी मण्डल
कांस्य पदक – शिवांश, सहारनपुर मण्डल एवं रुद्र जैसवाल, वाराणसी मण्डल

*60–63 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – अनिक बावरा, सहारनपुर मण्डल
रजत पदक – अमित कुमार पाल, प्रयागराज मण्डल
कांस्य पदक – आकाश सिंह, अलीगढ़ मण्डल एवं आयुष कुमार राय, गोरखपुर मण्डल

*63–66 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – आयुष प्रताप, सहारनपुर मण्डल
रजत पदक – कृष भाटी, मेरठ मण्डल
कांस्य पदक – कृष्णा कल्यानी, मुरादाबाद मण्डल एवं अभिनन्दन यादव, गोरखपुर मण्डल

*66–70 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – अंगद, सहारनपुर मण्डल
रजत पदक – कार्तिकेय राय, गोरखपुर मण्डल
कांस्य पदक – आयुष कुमार, कानपुर मण्डल एवं रिषभ सिंह राठौर, अलीगढ़ मण्डल

*70–75 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – हनी भाटी, मेरठ मण्डल
रजत पदक – प्रतीक यादव, प्रयागराज मण्डल
कांस्य पदक – देवांश मैथिल, कानपुर मण्डल एवं अभिषेक कुमार, वाराणसी मण्डल

*75–80 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – अभय राठी, वाराणसी मण्डल
रजत पदक – सुमित पाल, प्रयागराज मण्डल
कांस्य पदक – आर्यन चौधरी, अलीगढ़ मण्डल एवं चिराग सिंह, मुरादाबाद मण्डल

*80 किग्रा से अधिक भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – रुद्र पाण्डेय, वाराणसी मण्डल
रजत पदक – जयंत चाहर, आगरा मण्डल
कांस्य पदक – अखंड सिंह, अयोध्या मण्डल एवं रिषभ यादव, प्रयागराज मण्डल

*अंडर-19 बालक वर्ग*

*46 किग्रा तक भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – कृष्ण कुमार, मेरठ मण्डल
रजत पदक – मो. अनस, आगरा मण्डल
कांस्य पदक – हमजा अली खान, झांसी मण्डल एवं आकाश कुमार, गोरखपुर मण्डल

*46–49 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – आर्यन कुमार, सहारनपुर मण्डल
रजत पदक – लोकेश राठौर, आगरा मण्डल
कांस्य पदक – सचिन, मेरठ मण्डल एवं अतुल कुमार, अलीगढ़ मण्डल

*49–52 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – लक्ष्य सिंह परिहार, आगरा मण्डल
रजत पदक – प्रिन्स पाल, झांसी मण्डल
कांस्य पदक – शिवम गुप्ता, गोरखपुर मण्डल एवं आदित्य कटारिया, सहारनपुर मण्डल

*52–56 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – नवनीत सिंह, लखनऊ मण्डल
रजत पदक – अंकुश, वाराणसी मण्डल
कांस्य पदक – आकाश कुमार, बस्ती मण्डल एवं अनुसूर्या, सहारनपुर मण्डल

*56–60 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – शुभम यादव, झांसी मण्डल
रजत पदक – अब्दुल बसर, देवीपाटन मण्डल
कांस्य पदक – साहिल खान, आगरा मण्डल एवं जय कुमार ग्रो, सहारनपुर मण्डल

*60–64 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – पृथ्वी ठाकुर, झांसी मण्डल
रजत पदक – आकाश राजपूत, आगरा मण्डल
कांस्य पदक – हर्ष श्रीवास्तव, मेरठ मण्डल एवं अमिश उल्लाह खान, लखनऊ मण्डल

*64–69 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – प्रिन्स शर्मा, सहारनपुर मण्डल
रजत पदक – अभिषेक यादव, मेरठ मण्डल
कांस्य पदक – रिहान खान, वाराणसी मण्डल एवं मानस मिश्रा, कानपुर मण्डल

*69–75 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – देवेंद्र सिंह यादव, लखनऊ मण्डल
रजत पदक – यश, मेरठ मण्डल
कांस्य पदक – अमृत गुप्ता, वाराणसी मण्डल एवं सिद्धार्थ कन्नौजिया, प्रयागराज मण्डल

*75–81 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – मानव आर्य, बरेली मण्डल
रजत पदक – नितिन चौधरी, मेरठ मण्डल
कांस्य पदक – रोहन, प्रयागराज मण्डल एवं रमन, कानपुर मण्डल

*81–91 किग्रा भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – यश राज सिंह, मेरठ मण्डल
रजत पदक – अर्जुन सिंह, सहारनपुर मण्डल
कांस्य पदक – अग्निवीर यादव, मुरादाबाद मण्डल एवं मो. अली खान, वाराणसी मण्डल

*91 किग्रा से अधिक भार वर्ग*
स्वर्ण पदक – मो. फैज, मुरादाबाद मण्डल
रजत पदक – लक्ष्य, सहारनपुर मण्डल

इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र सिंह को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. महेन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि खेल केवल पदक अथवा विजय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे व्यक्ति में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से हार और जीत से ऊपर उठकर निरंतर अभ्यास, परिश्रम और खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयीय शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थी के समग्र व्यक्तित्व का विकास है और खेल इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों तथा आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों के योगदान की सराहना की।

प्रतियोगिता के दौरान मण्डलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पाण्डेय तथा जनपदीय क्रीड़ा सचिव अमित श्रीवास्तव सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी एवं आयोजन व्यवस्था से जुड़े कार्मिक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

पाँच दिनों तक चली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की आवासीय, भोजन, चिकित्सा, अनुशासन, स्वच्छता, पेयजल, तकनीकी, पात्रता परीक्षण, अभिलेखीकरण, परिणाम संकलन एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमों ने समन्वित रूप से कार्य किया।

विजेता खिलाड़ियों एवं मण्डलों के सम्मान तथा खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्टता के संदेश के साथ 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 का सफल आयोजन राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *