740 धात्री व गर्भवती महिलाओं को वितरित किया गया पुष्टाहार

जौनपुर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा प्रतिमाह आंगनवाड़ी केंद्र पर निशुल्क पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को नगर परियोजना अधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर मुख्य सेविका अनीता यादव द्वारा नगर के परमानतपुर उमरपुर ,रौजा अर्जन मोहल्ले में विभिन्न केंद्रों पर पुष्टाहार का वितरण कराया गया। लगभग 740 धात्री व गर्भवती महिलाओं और 6 माह से 3 वर्ष के बच्चो को पुष्टाहार वितरित किया गया।लोग 3 माह का पुष्टाहार पाकर काफी खुश नजर आए। लोगों को पूरे 3 माह का पुष्टाहार पैकेट में कर कर दिया गया। पुष्टाहार प्राप्त करने वाली महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया। कहा कि इस तरह की योजनाएं गरीब परिवारों के लिए चलाए जाना सरकार का एक अनोखा पहल है।इससे हम लोगो को काफी राहत मिलेगी।इस अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह जिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *