8 से 10 तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा पहले दिन शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न
फोटो
अयोध्या।सोमवार से बुधवार तक चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को पहले दिन जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर दोनो पाली मे शांति पूर्वक ढंग को से संपन्न हुई। प्रथम पाली में 5136 अभ्यर्थियों में से 4037 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल रहे वहीं 1099 अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रहे।जबकि दूसरी पाली 5136 अभ्यर्थियों में से 4160 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 976 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठे।परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए।प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई।परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रही।प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया दी, कुछ प्रश्न कठिन तो कुछ सरल बताए। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए कमिश्नर राजेश कुमार डीआईजी, सोमेन वर्मा जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी,एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, सहित अन्य आला अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर जाकर भ्रमण करते हुए दिखाई दिए।

