जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण जौनपुर द्वारा लू एवं गर्म हवा से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण जौनपुर द्वारा लू एवं गर्म हवा से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

लू-प्रकोप एवं गर्म हवा

अपर जिलाधिकारी, (वित्त एवं राजस्व) ने अवगत कराया है कि जनपद में पारा 44°C (डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच जा रहा है जिसके कारण लू प्रकोप एवं गर्म हवा चलने की संभावना है जिसके दृष्टिगत लू से जनहानि भी हो सकती है।

इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली मौतों की रोकथाम के लिए निम्नलिखित सावधानियों बरतें-

कड़ी धूप में बाहर न निकले, खासकर दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक की बीच में। जितनी बार हो सके पानी पिये, प्यास न लगे तो भी पानी पियें। हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपडे पहने। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा, जूते और चप्पल का इस्तेमाल करें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें।

अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गरदन पर रखें।

अगर आपकी तबियत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें।

घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी, छाछ, आम का पना इत्यादि का सेवन करें। जानवरों को छाव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठण्डा रखें परदे, शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिड़कियों खुली रखें। शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें।

क्या करें क्या न करें – धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोडे। खाना बनाते समय कमरे के खिडकी एवं दरवाजे खुले रखें, जिससे हवा का आना जाना बना रहे। नशीले पदार्थ, मादक पदार्थ तथा अल्कोहल के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें।

खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्यूमीनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढक कर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आती है, काले परदे लगाकर रखना चाहिए। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुने और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहें। जहाँ तक संभव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के सम्पर्क से बचें। संतुलित हल्का व नियमित भोजन करें।
———
जौनपुर 20 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड/उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना विभाग में संचालित है। जिसके अन्तर्गत मिट्टी का खिलौना निर्माण, मिट्टी के प्रेशर कूकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप-प्लेट, डोंगे, फ्लोर टाइल्स, कफ टाइल्स, पाइप, गुलदस्ता, गार्डन पाट्स इत्यादि हेतु प्रशिक्षित उद्यमियों को अधिकतम रूपया 10.00 लाख के ऋण दिलाये जाने का प्राविधान किया गया है। जिस पर विभाग द्वारा लाभार्थी को पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिनमनी अनुदान देय है।
आवेदन पत्र के साथ निम्नानुसार कागजात पासपोर्ट फोटोग्राफ, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु आनलाईन आवेदन upmatikalaboard.in के माध्यम से आनलाईन कर हार्ड कॉपी समस्त प्रपत्रां सहित कार्यालय में जमा कर सकते है। उम्र सीमा 18 वर्ष के उपर हो, अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर के सी०यू०जी० नम्बर 9580503157 एवं 7905349119 पर सम्पर्क कर सकते है।
—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *