गेमिंग प्लेटफॉर्म क्विजबी ने कनोडिया ग्रुप से जुटाया फंड,आगामी वर्षों में एक करोड़ यूजर तक पहुंचने का लक्ष्य

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या) 
ऑनलाइन गेमिंग स्टार्टअप क्विजबी ने हाल ही में अपना रियल-मनी गेमिंग एप्लीकेशन लॉन्च किया है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जिन्हें क्विजिंग गेम बहुत पसंद है। क्विजबी का फोकस कंपेटिटिव मल्टीप्लायर गेमिंग एक्सपेरिएंस पर है।इसके साथ ही यह स्टार्टअप नॉलेज-बेस्ड गेमिंग एक्सपेरिएंस को मिशन मोड में लेकर चल रहा है।इसके तहत यूजर के नॉलेज के आधार पर कैश प्राइज भी दिए जाते हैं।
यह प्लेटफॉर्म यूजर को अन्य खिलाड़ियों के साथ लाइव कंपीट करने की सुविधा देता है। इसमें यदि आप सवालों का सही जवाब देते हैं तो आपको कैश प्राइज मिलता है।दरअसल क्विजबी ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग शैक्षणिक विषयों, खेल और यहां तक कि सिनेमा जगत से संबंधित ज्ञान का इस्तेमाल मनोरंजन और कैश प्राइज जीतने के लिए कर सकते हैं। यह खेल इसलिए मजेदार है क्योंकि इसमें आप अन्य लोगों के साथ सीधी प्रतिस्पर्धा करते हैं।जो लोग खेल-खेल में प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं, उन्हें इस प्लेटफॉर्म से लाभ होगा क्योंकि यह यूजर्स को दूसरों से प्रतिस्पर्धा करके खुद के डेवेलपमेंट को ट्रैक करने की सुविधा देता है। क्विजबी समय गुजारने का भी शानदार तरीका है क्योंकि यहां एक ही प्लेटफॉर्म पर खेल और फिल्मों जैसी दिलचस्प श्रेणियां उपलब्ध हैं जहां लोग दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और यदि वे उस विषय के जानकार हैं तो पैसे भी जीत सकते हैं। प्रत्येक रुम के लिए एक छोटी सी एंट्री फीस है।एंट्री के आधार पर हर रुम के लिए प्राइज पूल बनाया जाता है, ताकि यूजर बेस बढ़ने पर प्राइज पूल लाखों रुपए तक पहुंचने में सक्षम हो।इंटेलिजेंस गेम प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री अमित खैतान ने कहा कि, “हम सभी जानते हैं कि शैक्षणिक क्षेत्र में बहुत कम रियल मनी गेमिंग एप्लीकेशन हैं जो अच्छा भी हो। हम यह खाली स्थान भरने का इरादा रखते हैं, और हमारा लक्ष्य एक ऐसे गेम में शामिल होना है जो आकस्मिक और गंभीर गेमर्स, दोनों को बेहतर बनाता है और उनका ज्ञान भी बढ़ाता है।इस तरह क्विजबी ने अन्य ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट बढ़त बना ली है।”क्विजबी ने घोषणा की है कि उसने कनोडिया समूह के नेतृत्व में प्री-सीड फंडिंग के माध्यम से पूंजी जुटाई है।हालांकि अभी यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई कि इस तरीके से कितनी फंडिंग का इंतजाम किया गया है। कनोडिया ग्रुप पिछले 30 वर्षों से सीमेंट उद्योग में काम कर रहा है। समूह के पास इस उद्योग कार शानदार अनुभव है और उसने हमेशा क्विजबी जैसे नए और अनूठे स्टार्टअप का समर्थन किया है।इंटेलिजेंस गेम प्राइवेट लिमिटेड के सिटीओ श्री अभिनव आनंद ने कहा, “यह फंडिंग क्विजबी टीम को इनोवेशन मंए निवेश बढ़ाने, खेलों के अपने सुइट का विस्तार करने और आक्रामक अंतरराष्ट्रीय विस्तार को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाएगी। इस फंड का इस्तेमाल यूजर के अनुकूल बेहतर अनुभव के लिए और एजुकेशन गेमिंग प्लेटफॉर्म- क्विजबी के समग्र विकास एवं विपणन में तकनीकी प्रगति के लिए किया जाएगा। हमारा लक्ष्य आने वाले वर्ष में 10 लाख से अधिक डेली एक्टिव यूजर बेस के साथ एक करोड़ यूजर तक पहुंचना है। हम नॉलेज बेस रियल मनी गेमिंग स्पेस में शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कंपनी बनने का इरादा रखते हैं।कनोडिया ग्रुप के एमडी श्री विशाल कनोडिया ने कहा कि “क्विजबी टीम ने इस एप्लिकेशन को जल्द आकार देने की दिशा में बहुत अच्छा काम किया है।” उन्होंने कम समय में एक ऐसा एप्लिकेशन बनाया है जो देश की रियल मनी सोशल गेमिंग कम्युनिटी बनाने की क्षमता रखता है।क्विजबी ने दोस्तों, परिवार और छात्रों के एक साथ खेलने और सीखने के लिए एक समावेशी, स्वागतयोग्य और सुरक्षित कम्युनिटी को बढ़ावा दिया है।यह यूजर को मनोरंजन के माध्यम से ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। हम इस टीम के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं क्योंकि वे यह एप्लिकेशन डिवेलप करते हैं और इसे अगले स्तर पर ले जाते हैं।कंपनी ने अयोध्या के एक स्थानीय  होटल  में कार्यक्रम किया।जिसमे   सैकड़ो  स्थानीय  गेमर  ने भाग लिया।इस अबसर पर कंपनी  के  प्रेजिडेंट    मार्केटिंग  अमित मुद्गिल  ( मुद्गिल ),डॉ  के एन  झा  जनरल  मैनेजर  ब्रांड एंड  सेल्स प्रमोशन और  खुशाल सिंह मैनेजर ब्रांड ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *