गोरखपुर जिले के विकासखंड गोला ग्राम सभा झारकटा/भदौरा बना माफियाओं व गुंडों का गढ़

 

गोरखपुर क्राइम ब्यूरो प्रशांत तिवारी

झरकटा ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि सूर्यनानाम्बुज दूबे ने प्रेस वार्ता कर संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि मेरे गांव सभा में 40 साल से एक हि परिवार शासन चला रहा था लेकिन इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मेरे नेतृत्व तथा विकास के मुद्दों पर सोमनाथ गुप्ता को भारी मतों से ग्राम प्रधान चुना गया तथा मुझे प्रधान प्रतिनिधि बनाया गया मैं भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं से ग्राम सभा के अन्तिम तबके तक पहुंचाने का कार्य करना चाह रहा हूं, इसी क्रम में यूनिसेफ जीवन जल शक्ति मिशन के योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का कार्य प्रस्तावित हुआ है तथा तात्कालिक ग्राम प्रधान सोमनाथ गुप्ता के द्वारा आराजी संख्या 359/360 बंजर भूमि के संस्तुति प्रदान की गई जिसमें हल्का लेखपाल के द्वारा जमीन का आवंटन भी कर दिया गया है लेकिन भूतपूर्व ग्राम प्रधान चक्रधारी यादव अपने दबंगई व गुंडई के आगे पानी के निर्माण कार्य को रोक रहा है जिसे पूरा गांव समाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है इस संदर्भ में गोला एसडीएम श्री राजेन्द्र बहादुर जी के द्वारा 5 सदस्यी लेखपालों कि टीम का गठन गांव में बंजर जमीन को तलाशने के लिए गठित किया गया जब टीम गांव पहुंची तो गांव की तरफ से भीड़ एकत्रित हुआ और वर्तमान प्रधान सोमनाथ गुप्ता के पक्ष के लोगों ने जमीन को दिखाने का कार्य किया जिसका विरोध पूर्व प्रधान चक्रधारी यादव के पक्ष के लोगों ने अपने गुंडई के माध्यम से किया इसी संदर्भ में वर्तमान प्रधान सोमनाथ गुप्ता के पक्ष के लालमन यादव पुत्र फेकू यादव तथा इन्द्रबली यादव पुत्र लालमन यादव व परिवार के लोगों को लोहे के राड, डंडा, फरसा तथा गढ़ाशी से दौड़ाकर- दौड़ाकर मारा पीटा गया तथा जान से मारने के उद्देश्य से घातक प्रहार भी किया गया, जिसकी सूचना नजदीकी थाना गोला पुलिस को दी गई, गोला पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए भारतीय दंड संहिता 186 धारा 147, 148, 323, 506 में चक्रधारी यादव पुत्र सत्यनारायण यादव, कृष्ण कुमार उर्फ गोकुल यादव पुत्र चक्रधारी यादव, अच्युतानंद उर्फ मुन्ना यादव पुत्र विजय शंकर यादव, विजय शंकर यादव पुत्र जगत नारायण यादव, अभिषेक यादव पुत्र विजय शंकर यादव, अमन यादव पुत्र मंजितानंद यादव को पाबंद किया है पीड़ित पक्ष लालमन यादव का कहना है कि इन अपराधियों के ऊपर हत्या, लूट, धोखा धड़ी (420) कई संगीन धाराओं (मुकदमें) में वांछित हैं, और गांव में हमेशा दहशत गुंडई से अपना राज चलाने की कोशिश करते हैं और हमें व हमारे परिवार और ग्राम सभा के अन्य कई लोगों को चुनावी रंजिश के चलते हमेशा प्रताड़ित करते हैं वह जान से मारने की धमकी भि देते रहतें है, अतः सासन प्रशासन से हमारी विनम्र मांग है ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुये सलाखों के पीछे पहुंचाने की कृपा करें। जिसका आभारी मेरे सहित मेरे ग्राम सभा की पूरी जनता ताउम्र रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *