शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ रुद्राभिषेक

शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ रुद्राभिषेक

आयोजक मंडल की ओर से पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम एवं प्रदेश सलाहकार सचिव कृष्णा पाठक का भी हुआ सम्मान

वाराणसी। जिले के सेवापुरी विकासखंड क्षेत्र के करधना “पाही” स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिवस यानी बुधवार को रुद्राभिषेक के साथ भंडारे के आयोजन से समापन अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री पाठक के साथ ही पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश सलाहकार सचिव कृष्णा पाठक अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, उनको भी आयोजकों द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और गणमान्य व्यक्तियों ने मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा जैसे पावन कार्य की सराहना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार,धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति संगीत ने वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना दिया। आयोजक मंडल संजय सिंह, संतोष सिंह, नरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह, सौरभ सिंह, प्रतीक सिंह, अभिषेक सिंह, सत्यम सिंह, आशु सिंह ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बुधवार को हुए कार्यक्रम के मुख्य यजमान हितेश सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी अंकित सिंह रही।नवनिर्मित मंदिर प्रांगण में बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्वान पुरोहित पंकज दुबे तथा अजय झा के नेतृत्व में दर्जनों ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *