राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी : सूचना पाते ही तत्काल पहुंचे इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एफ आई आर दर्ज

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। रीना शर्मा पत्नी के डी शर्मा निवासी 510 डूडा कलोनी पारा थाना पारा जिला लखनऊ ने आज पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें उन्होंने कहा है कि दिनांक 17/09/2021 को प्रार्थनी के पति प्रधान कार्यालय राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वलिटियर भाजपा प्रधान मंत्री के जन्म दिवस पर भोज की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच आज दिनांक 17/09/2021 को समय अपराहन 12:47 पर अज्ञात मोबाइल नंबर 8115256973 से प्रार्थनी के पति के फोन नंबर 9415007046 पर धमकी युक्त फोन आया और फोन करने वाले ने पूछा कि के डी बोल रहे हो जवाब में जब हां कहा गया तो अचानक गन्दी गन्दी गाली गलौज करते हुए धमकी दिया कि पहले कई बार तू बच गया है अबकी बार नहीं बचेगा ऐसी गोली मारुगा कि अबकी तू उछल के गिरेगा। अबकी बार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी तुम्हे बचा नहीं पायेंगे । तत्पश्चात प्रार्थनी के पति ने सभी संगठन के पदाधिकारियों और संगठन के सभी पदाधिकारियों को सूचित किया। इस धमकी के कारण प्रधान कार्यालय लखनऊ के समस्त प्रोग्राम रद्द किए गए हैं। इसी क्रम में बताते चलें कि प्रार्थनी के पति पर सन 2016 से अब तक लगातार हमले होते चले आ रहे हैं। बीच में सुरक्षा ना रहने पर भी कई बार हमले हुए हैं प्रार्थनी के पति को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सुरक्षा प्राप्त है परंतु कुछ समय से सुरक्षा बहाल नहीं हुई है, जिसके लिए कानून मंत्री एवम काबीना मंत्रियों द्वारा कई आदेश किए गए हैं जो विचाराधीन है। पिछले लगभग 6 माह से कुछ व्यक्ति प्रार्थनी के पति का मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट मिट्टी से ढक कर पीछा कर रहे हैं, जिसकी सूचना / शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को की जा चुकी है, जिसकी अंतिम शिकायत दिनांक 18/01/2021 को पुलिस आयुक्त लखनऊ उत्तर प्रदेश को की थी, जो विचाराधीन है। प्रार्थिनी के पति पर इससे पहले हुए हमले का मुकदमा अपराध संख्या 0809/19 अंतर्गत धारा 352,511,506 स्थानीय थाना पारा में विवेचनाधीन है। यदि अब प्रर्थिनी के पति को कुछ हो जाता है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारियों की होगी। इसके पूर्व जब-जब प्रर्थिनी के पति को धमकी मिली है तब-तब हमला हुआ है। इससे पहले हुए हमले में प्रार्थिनी के पति के शरीर पर 07 फैक्चर हो चुके है। उक्त सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची एवम घटना के सम्बन्ध में • जानकारी की गई। यह भी सज्ञान में लाना है कि प्रार्थनी के पति राष्ट्रीय युवा वाहिनी, नेशनल वलिटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। घटना की जानकारी पाते ही इंस्पेक्टर राजेश कुमार , हंस खेड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह एवं पारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *