गाजीपुर कांड पर विश्वकर्मा समाज का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंप

गाजीपुर कांड पर विश्वकर्मा समाज का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंप

जौनपुर,24 अप्रैल । यूपी के जौनपुर में गाजीपुर में महिला के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना से आक्रोशित विश्वकर्मा समाज ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों की संख्या में जुटे समाज के लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रदेश सचिव अजय विश्वकर्मा ने बताया कि गाजीपुर के करिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई, जो अत्यंत निंदनीय और समाज को झकझोर देने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी सवालों के घेरे में है। घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल और पुलिस बल पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की घटना को भी गंभीर विफलता बताया गया।
विश्वकर्मा समाज ने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को कठोर सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। समाज ने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पथराव में शामिल तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।
इसके अलावा, घटना की जांच एसआईटी से कराने तथा संबंधित एसएचओ और सीओ को निलंबित करने की मांग भी उठाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *