27 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से लगेगा एकदिवसीय रोजगार मेला

27 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से लगेगा एकदिवसीय रोजगार मेला

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।सहायक निदेशक, सेवायोजन अयोध्या मण्डल अयोध्या देवव्रत कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अयोध्या द्वारा दिनांक 27 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, परिसर, फतेहगंज लालबाग, अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी / गैर तकनीकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियाँ यथा वर्धमान टेक्सटाइल, हीरो कम्पनी, ग्रेसिम लर्निंग फाउंडेशन आदि प्रतिभाग करेंगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई०टी०आई०, आदि है, प्रतिभाग कर सकते है, ऐसे अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेला आई०डी०- 11855 ) एवं ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, परिसर, फतेहगंज लालबाग अयोध्या में उपस्थित हों। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *