शिक्षकों की मांग पूरी होने तक संघर्ष का ऐलान जन आंदोलन बनेगा 2 मई का धरना – आलोक तिवारी
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।आगामी 2 मई 2026 दिन शनिवार को संगठन के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय शिक्षक समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन करेगा। इस बात की जानकारी देते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय जनपद अयोध्या पर होना सुनिश्चित हुआ है।जिसमें जनपद स्तर की समस्याओं के तत्काल निस्तारण के साथ प्रदेशीय समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रेषित किया जाना है।धरने में जिला कार्यकारिणी, सक्रिय सदस्यों के साथ संघनिष्ठ साथियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है*उपरोक्त बातें जिला संगठन के जिला मंत्री आलोक तिवारी ने कहा धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश पांडे तथा मुख्य वक्ता शिक्षक विधायक नेता शिक्षक दल धूप कुमार त्रिपाठी जी होंगे।

