भीषण गर्मी में शुरू होते ही दुकानों पर सज गए मिट्टी से निर्मित देसी फ्रिज
फोटो
अयोध्या।भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए शहर वासी जहां एक तरफ ठंडे पेयजल का सेवन करने के लिए फ्रिज का उपयोग कर रहे हैं वही देसी फ्रिज जिसे हम सुराही या मटके,घड़े के नाम से जानते हैं उसका भी उपयोग शहर वासी काफी मात्रा में करते हुए दिखाई दे रहे हैं।हो भी क्यों ना इसका उपयोग करने वाले शहर वासियों के साथ-साथ चिकित्सकों का भी मानना है कि वास्तव में इसमें रखें पानी की जो गुणवत्ता तथा ठंडापन रहता है वह फ्रिज में रखें प्लास्टिक तथा शीशे की बोतलों में नहीं। देखा जाए गर्मी में भारी संख्या में देसी फ्रिज यानी की सुराही,मटका घड़े आदि का उपयोग बहुत ही अधिक संख्या में शहर के लोग कर रहे हैं जिसके चलते शहर के विभिन्न मोहल्लो तथा प्रमुख चौराहों पर स्थित दुकानों पर मटके तथा सुराही सजी हुई देखी जा सकती है। शहर के रिकाबगंज चौराहा, लालबाग मोहल्ला, बछड़ा सुलतानपुर, वजीरगंज, जप्ती, देवकाली तिराहा, साहबगंज सहित कई ऐसे प्रमुख चौराहे तथा मोहल्ले पर भारी संख्या में रंग-बिरंगे सुराही, घड़े तथा मटके सजे हुए हैं।जिसे लेने के लिए इन दुकानों पर भारी ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। इसमें टोटी आदि भी लगी होने के चलते दामों में भी काफी बढ़ोतरी हो रहती है।इस संबंध में दुकानदारों ने बताया कि क्वालिटी तथा रंगरोगन के हिसाब से उनके यहां सुराही,घड़े व मटके सही दामों पर उपलब्ध हैं।

