आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी

आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर हड़ताल की चेतावनी

 

जौनपुर,01 मई । यूपी के जौनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। यह ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र सिंह को सौंपा गया।

जिलाध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकत्रियों ने अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं, बच्चों और गरीबों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसके बावजूद, उन्होंने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं आज भी अपने बुनियादी अधिकारों से वंचित हैं और वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं, वही आज आर्थिक तंगी और असुरक्षित कार्य परिस्थितियों से जूझ रही हैं।

मीना देवी ने बताया कि कम मानदेय, अधिक कार्यभार और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण कई कार्यकत्रियां समय से पहले बीमार हो रही हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वे समुचित इलाज तक नहीं करा पा रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन द्वारा पूर्व में कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। 8 मार्च, महिला दिवस के अवसर पर भी सरकार से वार्ता के बाद शीघ्र समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे मजबूर होकर हड़ताल पर जाएं

गी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *