हाई स्कूल छात्रा को सभी विषयों के प्रेक्टिकल मे फेल करने के आरोप में डीआईओएस ने तीन सदस्यीय जांच समिति का किया गठन

हाई स्कूल छात्रा को सभी विषयों के प्रेक्टिकल मे फेल करने के आरोप में डीआईओएस ने तीन सदस्यीय जांच समिति का किया गठन

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।जिले के आजाद इंटर कॉलेज पलिया जगमोहन सिंह कुचेरा में बहुचर्चित एक प्रकरण आया हुआ है।इस प्रकरण में हाई स्कूल की छात्रा ने कॉलेज के प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया कि उसे साजिश के तहत हाई स्कूल के सभी विषयों के प्रयोगात्मक परीक्षा में अधिकतम चार अंक दिया गया है।जिसके चलते उक्त छात्रा हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में अनुत्तीर्ण हो गई।उन्होंने इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन कुमार तिवारी तो बताई।उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन सदस्यो की जांच कमेटी का गठन कर कमेटी को 2 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।इस कमेटी में सह जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश कुमार पांडेय अध्यक्ष व जीआईसी ददेरा के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार तथा राजकीय हाई स्कूल घुडवल की प्रधानाध्यापिका मृदुला रानी सदस्य के रुप मे शामिल है।जांच कमेटी के अध्यक्ष अवनीश कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले की निष्पक्ष तथा बिना किसी दबाव के जांच की जाएगी और तय सीमा के अंदर जांच रिपोर्ट डीआईओएस को सौंपी जाएगी।बताते चले कि सह जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश कुमार पांडे की शिक्षा विभाग के तेज तर्रार तथा ईमानदार अधिकारियों मे गिनती की जाती है।यह वही शिक्षा अधिकारी है जो पिछले वर्ष कई अवैध रुप से कोचिंगों के खिलाफ कार्यवाही किया

था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *