शहर के क्षत्रिय बोर्डिंग मे 4 मई को समरसता महाकुंभ का भव्य आयोजन 

शहर के क्षत्रिय बोर्डिंग मे 4 मई को समरसता महाकुंभ का भव्य आयोजन

 

अयोध्या।विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में समरसता महाकुंभ का भव्य आयोजन दिनांक 4 मई 2026 को क्षत्रिय बोर्डिंग, लालबाग, अयोध्या में सम्पन्न होगा।यह आयोजन समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक जागरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान इस बात की जानकारी देते हुए प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि “समरसता महाकुंभ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का अभियान है।महानगर अध्यक्ष अभय ने कहा कि“समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में निहित है।महानगर संगठन मंत्री अभिषेक ने कहा कि “यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और समाज में सेवा, समर्पण एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करेगा।”विहिप के विभाग मंत्री धीरेश्वर ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहिप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांडे,राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता एवं सुप्रसिद्ध कलाकार बाबा श्याम नारायण मौर्य, आचार्य गजेंद्र जी, आचार्य विजय प्रताप, पूर्व महंत वैदेही बल्लभ शरण जी महाराज, आचार्य बृजेंद्र सिंह कुलपति अवध विश्वविद्यालय,अयोध्या कुलपति नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज, जितेंद्र,अभिषेक सिंह, रंजीत मौर्य, विजय कुमार रंजन, वीरेंद्र कुमार सिंह, निरंकार मौर्य, जयप्रकाश,आशुतोष,अभिनव राजपूत, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, मसौधा ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह सहित अन्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने ई-रिक्शा प्रचार वाहन को धर्म ध्वजा दिखाकर विधिवत रवाना किया। साथ ही, घर-घर अक्षत (चावल) भेजकर नागरिकों को आमंत्रित किया जा रहा है,जिससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।इस महाकुंभ को व्यापक स्वरूप देने हेतु विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को भी जोड़ा जा रहा है, जिनमें गायत्री परिवार, आर्य समाज एवं अभिनव भारत न्यास सहित अनेक संस्थाएं सक्रिय सहभागिता कर रही हैं।इन संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) बी.के. सिंह, महानगर मंत्री अखिलेश वर्मा, सह मंत्री अभिनव सिंह राजपूत सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *