अखिल भारतीय रेलवे खान-पान एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा रेलवे बोर्ड को छोटे विक्रेताओं को लाईसेंस शुल्क में अविलम्ब राहत प्रदान करने हेतु लिखा गया पत्र

अखिल भारतीय रेलवे खान-पान एसोसिएशन (पंजीकृत) द्वारा रेलवे बोर्ड को छोटे विक्रेताओं को लाईसेंस शुल्क में अविलम्ब राहत प्रदान करने हेतु लिखा गया पत्र

 

गोंडा। अखिल भारतीय रेलवे खान-पान एसोसिएशन (पंजीकृत) ने रेल मंत्री एवं रेलवे बोर्ड को पत्र प्रेषित द्वारा देश के रेलवे स्टेशनों पर खान-पान सेवाएं संचालित करने वाले हजारों छोटे विक्रेताओं को लाईसेंस शुल्क में अविलम्ब राहत प्रदान करने का अनुरोध किया है।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने बताया कि मध्य पूर्व में जारी ईरान -अमेरिका -इजरायल संघर्ष के कारण उत्पन्न वैश्विक ऊर्जा संकट ने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर छोटे विक्रेताओं की कमर तोड़ दी है जिससे आर्थिक संकट सभी के समक्ष उत्पन्न हो गया है वर्तमान में वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कीमत बढ़ाने के कारण इसका सीधा असर खान-पान विक्रेताओं पर पड़ा है और स्थिति दयनीय हो गई है ।

 

एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव गोपाल कृष्णा जायसवाल ने बताया कि हम लोग अखिल भारतीय रेलवे खान-पान लाइसेंस वेलफेयर एसोसिएशन भारतीय रेलवे देश के विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत हजारों छोटे विक्रेताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। और सभी की समस्याओं के निराकरण हेतु अनवरत प्रयास करते रहते हैं इसी क्रम में हुए छोटे विक्रेताओं पर इसी गंभीर संकट के निवारण हेतु राष्ट्रीय स्तर पर शीघ्र दिल्ली में आवश्यक बैठक आहूत किए जाने और भावी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। जिसमें देश के सभी राज्यों में नियुक्त पदाधिकारी को आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *