संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह ने बरेली दौरे के दौरान व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया।

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह ने बरेली दौरे के दौरान व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से उठाया।

 

बरेली में व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और ई-कॉमर्स कंपनियों की भारी छूट के कारण स्थानीय व्यापार पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव, नगर निगम द्वारा दुकानों के किराए में अत्यधिक वृद्धि, अघोषित बिजली कटौती, अतिक्रमण विरोधी अभियान के नाम पर हो रही कार्रवाई, बाजारों में ग्राहकों की कमी एवं बढ़ती महंगाई जैसी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में व्यापारी वर्ग आर्थिक, प्रशासनिक और मानसिक दबाव का सामना कर रहा है। सरकार एवं प्रशासन को व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए।

 

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल निरंतर संघर्ष करेगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन व्यापार के बीच संतुलन बनाए रखने, बिजली व्यवस्था में सुधार करने तथा नगर निगम की किराया वृद्धि पर पुनर्विचार किए जाने की आवश्यकता है।

 

व्यापार मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री गीता गुप्ता जी ने प्रशासन से मांग की कि व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की जाए, अनावश्यक सीलिंग एवं बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगे तथा व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

 

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की हर समस्या को शासन एवं प्रशासन तक मजबूती के साथ पहुंचाया जाएगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *