बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक मे डीएम ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद के बाढ़ संभावित क्षेत्रों की तहसीलवार समीक्षा की गई।बैठक मे जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी क्षेत्र में जाकर जमीनी स्थिति का आकलन करें तथा स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने सरयू, तमसा, गोमती एवं बिशुही नदी के कटान प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि सभी नालों एवं ड्रेनेज की समय से साफ-सफाई कराई जाए, जिससे जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके साथ ही बाढ़ चौकियों, राहत केंद्रों एवं राहत शिविरों को पूरी तरह क्रियाशील रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत, चिकित्सा सुविधा, लाइफ जैकेट, गोताखोरों एवं नाविकों की सूची, आवश्यक वाहन एवं राहत किट आदि की समुचित व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (एफआर) अमित कुमार भट्ट,सीएमओ,सीवीओ व संबंधित एसडीएम तहसीलदार, अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित
रहे।

