प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक-04.05.2026
थाना खेतासराय, सरायख्वाजा, खुटहन व बदलापुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार/घायल। कब्जे से पिस्टल कारतूस व मोटर साइकिल बरामद-
कुँवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज, सदर व बदलापुर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेतासराय व प्र0नि सरायख्वाजा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-90/2026 धारा 103(1)/61/3(5) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1.कुशल मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी सन्दहा थाना सरायख्वाजा जौनपुर 2.अनितेश मिश्रा उर्फ अंकित मिश्रा पुत्र शशिप्रकाश मिश्रा निवासी सन्दहा थाना सरायख्वाजा जौनपुर को सोंगर भट्ठे के पास चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की गई तो अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा फायर किया गया जिससे दोनों को गोली लगी, दोनों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-94/2026 धारा 109(1) बीएनएस 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष बदलापुर व थाना प्रभारी खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा शेखअशरफपुर बढनपुर भठ्ठा मोड़ के पास सोंगर भरेठी मार्ग पर पुलिस मुठभेड़ में विकास यादव पुत्र रामसुभाव यादव निवासी ग्राम मोजीपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1.कुशल मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी सन्दहा थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
2.अनितेश मिश्रा उर्फ अंकित मिश्रा पुत्र शशिप्रकाश मिश्रा निवासी सन्दहा थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
3.विकास यादव पुत्र रामसुभाव यादव सा0 मोजीपुर, थाना खुटहन जनपद जौनपुर
आपराधिक इतिहास-
1.कुशल मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा निवासी सन्दहा थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
1.मु0अ0सं0-90/26 धारा-103(1), 61/3(5) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-94/2026 धारा-19(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-51/2026 धारा-115(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-376/2025 धारा-317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस थाना मछली शहर जौनपुर।
5.मु0अ0सं0-348/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर।
2.अनितेश मिश्रा उर्फ अंकित मिश्रा पुत्र शशिप्रकाश मिश्रा निवासी सन्दहा थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
1.मु0अ0सं-90/26 धारा-103(1), 61/3(5) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-94/2026 धारा 19(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-51/2026 धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0-19/2023 धारा 323, 504 भादवि व 3(2)5ए एससी एसटी एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर।
3.विकास यादव पुत्र रामसुभाव यादव सा0 मोजीपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर।
1.मु0अ0सं0-108/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खुटहन जौनपुर।
2.मु0अ0स0-90/2026 धारा 103(1), 61(2), 3/5 बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
3.मु0अ0सं0-94/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
1.अभियुक्त कुशल मिश्रा से-
01 पिस्टल मय 02 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस
2.अनितेश मिश्रा उर्फ अंकित मिश्रा से-
01 देशी तमन्चा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस व एक मोटर साइकिल
3.विकास यादव पुत्र रामसुभाव यादव से
01 तमन्चा .315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस व एक मोटर साइकिल
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर मय पुलिस टीम।
2.प्र0नि0 अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, थाना सरायख्वाजा जौनपुर मय पुलिस टीम
3.प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर मय पुलिस टीम।
4.थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द्र पाण्डेय थाना बदलापुर जनपद जौनपुर मय पुलिस टीम।

