आजादी के बाद बंगाल के जनता ने ली पहली बार खुली हवा मे सांस – बृजभूषण सिंह 

आजादी के बाद बंगाल के जनता ने ली पहली बार खुली हवा मे सांस – बृजभूषण सिंह

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार बंगाल की जनता ने खुली हवा में सांस ली।इसका पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं व भारतीय जनता पार्टी को जाता है। इस जीत के पीछे एक व्यक्ति का नाम लेते हुए उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को श्रेय दिया।बृजभूषण ने कहा कि यह उन्हीं की सबसे बड़ी रणनीति का नतीजा है,जिसके कारण देश आज यह दिन देख पा रहा है।उन्हें खुद भी यकीन नहीं था कि ऐसा दिन आएगा जब बंगाल के लोग खुलकर सांस ले सकेंगे।विपक्ष द्वारा लगाए गए लोकतंत्र की लूट के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह चुप्पी साध गए।उन्होंने साफ कहा कि इस मुद्दे पर वह कुछ नहीं बोलेंगे।बताते चले आज ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार पर मुख्य अतिथि के रूप में बृजभूषण शरण सिंह मधुर मिलन के द्वारा कराए गए विशाल भंडारे के कार्यक्रम के दौरान अयोध्या पहुंचे

थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *