सर्किट हाउस मे शिक्षामित्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 

सर्किट हाउस मे शिक्षामित्र सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।मंगलवार को सर्किट हाउस में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह का किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप मे राज्य मंत्री रजनी तिवारी रही।वही विशिष्ट अतिथि के रुप मे विधायक रुदौली रामचंद्र यादव,विधायक बीकापुर डॉ अमित सिंह चौहान,विधायक गोसाईगंज अभय सिंह नगर अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह एवं बीएसए लाल चंद्र मौजूद रहे। इस मौके पर शिक्षामित्रों के मानदेय की बढ़ोतरी 10000 से 18000 किए जाने के संबंध में समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ सबसे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम से हुआ।उसके बाद शिक्षामित्रों को चेक का वितरण किया गया।साथ ही साथ अधिकतम नामांकन किए जाने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया।जिसमें रुदौली से प्राथमिक विद्यालय नयागंज,बीकापुर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौरे बाजार,बीकापुर से ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर भगन,पूरा बाजार से पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरा I,अमानीगंज विकासखंड से कंपोजिट विद्यालय खंडासा और उच्च प्राथमिक विद्यालय मसौधा से शिवाला मऊ के प्रधानाध्यापक सम्मानित किए गए।इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने सभी शिक्षामित्रों को बधाई देते हुए कहा कि सीएम के ठोस निर्णय के फलस्वरुप लगातार शिक्षा मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई।पहले 3500 से 10000 और फिर 10000 से 18000 रुपए मानदेय अब शिक्षामित्र को प्रदान किया जा रहा है।इस अवसर पर बीएसए लाल चंद्र ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी को बुके भेंट करके मुख्य विकास अधिकारी स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार प्रकट किया।इस अवसर पर सभी विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी सभी जिला समन्वयक एवं एस आर जी अंबिकेश त्रिपाठी और मनीष रस्तोगी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सदक ए हुसैन द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *