डीपीएस में आयोजित इंटर स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता सीएमएस कानपुर रोड ने जीती

डीपीएस में आयोजित इंटर स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता सीएमएस कानपुर रोड ने जीती

 

गोमती नगर विस्तार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में “ग्लाइड टू ग्लोरी” शीर्षक से चल रही दो दिवसीय इंटर-स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। सीएमएस कानपुर रोड ब्रांच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी जीत ली। प्रधानाचार्या रूपम सलूजा ने अपने कर कमलों से विजेताओं को मैडल प्रदान किए।

उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डी. एस. राठौर और अध्यक्ष संदीप भटनागर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जाहिर की कि आने वाले दिनों में लखनऊ के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिता में ढेरो पदक जीतकर अपना व अपने माता पिता का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे।

लखनऊ मंडल के कोऑर्डिनेटर नीरज श्रीवास्तव ने बताया इस प्रतियोगिता का आयोजन नॉर्थवेस्ट स्पोर्ट्स अकादमी के सहयोग से किया गया, जिसमें लखनऊ के प्रतिष्ठित सीएमएस, डीपीएस, मॉडर्न, एसकेडी एकेडमी सहित 50 से अधिक स्कूलों के 500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सिविल डिफेंस लखनऊ के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं।

डीपीएस गोमतीनगर के आयुष्मान सिंह ने बॉयज वर्ग का सर्वश्रेष्ठ स्केटर और डीपी एस इंदिरानगर की आमलिया ने गर्ल्स वर्ग का सर्वश्रेष्ठ स्केटर का खिताब जीता। समृद्धि, शताक्षी, अश्मित, रिद्धिमा, शिवांग, कबीर व आयुष्मान का भी शानदार रहा। प्रतियोगिता के दौरान मेरठ के अंकुर गुप्ता, राहुल, आदित्य बाजपेई, वंश, अर्जुन, अमित, अभिषेक, लक्ष्मी त्रिपाठी, हर्ष, कुलदीप, रवि, चेतन, गौरव, राजेंद्र वर्मा व अभय दीक्षित ने रेफरी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *