मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी: वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत 

मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी: वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत

 

हर महीने के पहले बुधवार को मिलेगी विशेषज्ञ सलाह

 

आशियाना स्थित सेकंड इनिंग्स सीनियर सिटीज़न्स क्लब में शुरू हुई वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष पहल

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आशियाना स्थित सेकंड इनिंग्स सीनियर सिटीजन्स क्लब में नि:शुल्क ओपीडी सेवा की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके नजदीक ही अनुभवी डॉक्टरों से परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अस्पताल जाने की परेशानी से राहत मिल सके।

 

इस ओपीडी में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. महिम मित्तल, डायरेक्टर इंटरनल मेडिसिन, मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देंगे। डॉ. मित्तल को चिकित्सा क्षेत्र में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है और वे लंबे समय से जटिल बीमारियों के इलाज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह ओपीडी प्रत्येक माह के पहले बुधवार को सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

 

इस पहल के बारे में डॉ. महिम मित्तल ने कहा, “हमारा प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिकों को समय पर सही सलाह और देखभाल मिल सके। उम्र बढ़ने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं सामने आती हैं, जिनका इलाज नियमित जांच और मार्गदर्शन से बेहतर तरीके से किया जा सकता है। इस तरह की ओपीडी से मरीजों को नजदीक ही विशेषज्ञ सेवाएं मिलेंगी और उनकी परेशानी कम होगी।”

 

सेकेंड इनिंग्स सीनियर सिटिजन क्लब के फाउंडर अतुल दुबे ने बताया कि इस तरह की सेवाएं बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी हैं क्योंकि उन्हें अक्सर अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत होती है। यह पहल न सिर्फ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाएगी बल्कि मुश्किल समय में लोगों की जान बचाने में भी मददगार साबित होगी। हम क्लब के सदस्यों की ओर से मेदांता को धन्यवाद देते हैं। यह नि:शुल्क ओपीडी 1289, सेक्टर K, आशियाना, लखनऊ में आयोजित की जा रही है, जहां वरिष्ठ नागरिक आसानी से पहुंचकर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *