महिला थानाध्यक्ष की सूझबूझ से पति पत्नी एक बार फिर साथ रहने को हुए सहमत 

महिला थानाध्यक्ष की सूझबूझ से पति पत्नी एक बार फिर साथ रहने को हुए सहमत

 

फोटो

 

अयोध्या।महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला व महिला पुलिस की सूझबूझ से एक परिवार टूटने से बचा।मामूली विवाद के चलते काफी दिनों से पति पत्नी एक दूसरे से दूर रह रहे थे जिसका असर छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा था।महिला थानाध्यक्ष तथा उनकी टीम द्वारा किए गए काउंसलिंग के चलते गुरुवार को एक बार फिर आपस में रहने के लिए राजी हुए जिससे इन दोनों के छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य भी खराब होने से बचा।इस संबंध में महिला थाना अध्यक्ष आशा शुक्ला ने बताया अमरीन खान की शादी दानिश निवासी बच्चू का पुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर के साथ हुई थी।जो काफी दिनों से मनमुटाव के चलते एक दूसरे से अलग थे लेकिन आज गुरुवार को एक बार फिर एक हो

गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *