थाना राम जन्मभूमि पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार
अयोध्या।थाना राम जन्मभूमि पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बाइक बरामद किया।इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना राम जन्मभूमि सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि उप निरीक्षक प्रवीण सिंह, उप निरीक्षक उत्तम यादव ने पुलिस टीम के साथ राजघाट पार्क तिराहा क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ आरोपी शत्रुधन पुत्र आनंद निवासी ग्राम बिक्रमजोत पोस्ट शंकरपुर थाना छावनी जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ मे आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अप्रैल माह में 10/11 तारीख की रात्रि में हनुमानगढ़ी क्षेत्र से इसी बाइक को चोरी किया था।जिसे वह काफी दिनों से बेचने का प्रयास कर रहा था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया।

