वाहनों की धुलाई पर खर्च हो रहा प्रतिदिन हजारों लीटर पानी,पानी के लिए तरस रहे लोग
अयोध्या।प्रचण्ड गर्मी में शहर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।वही शहर के कई जगहों पर खुले सर्विस सेंटरों पर छोटे बड़े वाहनों की धुलाई मे हजारों लीटर पानी खर्च हो रहा है।देखा जाये तो इस समय रामपथ मार्ग, वजीरगंज, हैदरगंज, मुकेरी टोला, राठहवेली, साहबगंज,बेनीगंज, देवकाली, अंजनी पुरम, कॉलोनी अश्विनीपुरम, सरस्वती पुरम, सहित ऐसे जगहों पर इस प्रचंड गर्मी में चाहे पाइप के टूटने से या किसी अन्य कारणों से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।जिसके चलते यहां पर रहने वाले लोगों को पानी के लिए गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।शहर के कई ऐसे ब्लाकों मुहल्ले व कालोनियां है जहां पर लोग इस भीषण गर्मी में पानी के लिए तरस रहे हैं।अगर देखा जाए तो शहर में गाड़ी धोने के लिए दर्जनों ऐसे सर्विस सेंटर संचालित है जहां पर कई छोटे बड़े वाहनों की धुलाई होती है।नाम न छापने की शर्त पर सर्विस सेंटर पर चार पहिया वाहनों की धुलाई करने वाले ने बताया कि एक एसयूवी वाहन मे धुलाई करने में लगभग पचास लीटर पानी व्यय होता है।वही बाइक आदि में बीस लीटर तक पानी व्यय होता है।इस तरह एक दिन में एक शहर के सभी सर्विस सेंटर जहां पर वाहनों की धुलाई होती है उन जगहों पर हजारों लीटर पानी इन वाहनों के धुलाई में खर्च हो जातीं हैं।वही इस गर्मी में लोग पानी के एक एक बूंद के लिए तरस रहे है।जिनके मकानों के सामने से रामपथ मार्ग गुजरा है या फिर सीवर लाइन पाइप बिछाने के नाम पर जल निगम की पाइप टूटी हुई है।जिसके चलते जलापूर्ति काफी दिनों से ठप्प है।जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है।बताया कि जब वे इस समस्या पर संबंधित विभाग के कर्मी चुप्पी साधे है।वही इस गर्मी में पोखरें, तालाब आदि भी सूख रहे हैं। परन्तु वाहनों के धुलाई के नाम पर प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

