वर्ष 2027 मे विधानसभा सभा चुनाव मे पांच कायस्थ प्रत्याशियों की घोषणा कर रचा इतिहास

वर्ष 2027 मे विधानसभा सभा चुनाव मे पांच कायस्थ प्रत्याशियों की घोषणा कर रचा इतिहास

भारतीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण श्रीवास्तव होगे उत्तरी विधानसभा से प्रत्याशी

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।वर्ष 2027 मे होने वाले विधानसभा चुनावों में कायस्थ समाज ने लखनऊ में पांच प्रत्याशियों की घोषणा कर इतिहास रचा।सोमवार को कायस्थ समाज द्वारा होटल जयति ओएसिस इन इन्दिरा नगर में ” वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कायस्थ समाज की भूमिका व कायस्थ मांगे अपना अधिकार विषय पर महात्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन हुआ।मुख्य संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार ने 2027 में होने वाले सभी को सकारात्मक चर्चा में भाग लेने का विनम्र आग्रह किया। सभी ने प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए सभी विधानसभा के सशक्त उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया पर लखनऊ की सभी विधानसभा से आए हुए प्रमुख जन व लखनऊ की समस्त कायस्थ समितियों/संगठनों के प्रतिनिधियों के विचार आए और सभी ने एकमत से प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार को अन्तिम निर्णय लेने का अधिकार देते हुए कायस्थ पाठशाला के लखनऊ के मेम्बर इंचार्ज व कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों कार्य करने का अनुभव रखने वाले आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव को मध्य विधानसभा,चित्रांश एवं लोक सेवा समाज, केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण श्रीवास्तव को उत्तरी विधानसभा,पूर्व में कैन्ट विधानसभा से चुनाव लड़ चुके व ब्राइट वे कान्वेंट कालेज के प्रबन्धक अविनाश श्रीवास्तव को कैन्ट विधानसभा से वरिष्ठ व्यापारी नेता व कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों में कर्मठता से अपनी पहचान बनाने वाले सुशील कुमार श्रीवास्तव को पश्चिमी विधानसभा,ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व संगत पंगत के सह प्रमुख ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को सरोजनी नगर का करतल हर्षोल्लास/ध्वनियों के साथ शेखर कुमार ने सबकी सहमति पर अपनी मुहर लगाते हुए घोषणा की।परिचर्चा में आए हुए महर्षि विद्या मंदिर के प्रबंधक व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रत्याशियों को माला व पटका पहनाकर बधाई दी।उसके बाद काफी संख्या में उपस्थिति लोगों ने भी सभी प्रत्याशियों को माला पहनाकर बधाई दी।कार्यक्रम में अपनी विशेष सहभागिता व उपस्थिति लखनऊ खण्ड स्नातक विधान परिषद प्रत्याशी आर्कीटेक्ट सुनील कुमार श्रीवास्तव जी ने भी माला पहनाते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक भटनागर, राजेश श्रीवास्तव,शैलेन्द्र कुमार,संजय श्रीवास्तव,नीरज श्रीवास्तव,दिनेश खरे,मनोज सक्सेना,सचिन,आलोक श्रीवास्तव,अतुल श्रीवास्तव, सचिन लाल,आनन्द कुमार,शरद,नरेश प्रधान,विमलेश,विनोद श्रीवास्तव,मनोज कुमार, मयंक श्रीवास्तव,सुनीता श्रीवास्तव, श्रद्धा श्रीवास्तव,प्रीति श्रीवास्तव,निधि श्रीवास्तव, डाक्टर नविता श्रीवास्तव,अम्रिता करें सहित काफी संख्या में सभ्रांत लोगों उपस्थिति की रही।अन्त में मुख्य संयोजक व प्रदेश अध्यक्ष ने सभी घोषित प्रत्याशियों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए बधाई दिया।इस मौके सभी प्रत्याशियों से आग्रह किया कि 11 जून तक अपने क्षेत्रों से 51सम्मानित लोगों की सूची के साथ साथ कैम्प कार्यालयों का चयन करते हुए क्षेत्रों की समस्यायों को प्रथामिकता से निराकरण करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच में रहते हुए अपनी अलग पहचान बनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *