सी.बी.एस.ई. सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम:इरम पब्लिक काॅलेज के छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन
ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के आज घोषित सीनियर सेकेंडरी के नतीजों में इरम पब्लिक काॅलेज के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया।
इरम एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक डाॅ॰ ख्वाज़ा बज़्मी यूनुस ने बताया सीनियर सेकेंडरी परीक्षा में प्रशान्त शर्मा ने विद्यालय में प्रथम स्थान, गौरी सिंह ने द्वितीय स्थान एवं रूसदा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अधिकांश छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये।
डाॅ॰ यूनुस ने अपने संबोधन में छात्रों-शिक्षकों एवं प्रधानाचार्या को मुबारकबाद देते हुए कहा “अंक ज्यादा या कम आने से परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं जिंदगी की असली शुरूआत अब होगी।” आपलोग इस गलतफहमी में न रहे कि आप बड़े हो गये हंै अपनी पढ़ाई को जारी रखें आप सभी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इरम एजुकेशनल सोसाइटी ने विभिन्न कैंपस में शैक्षिक प्राविधिक एवं व्यवसायिक कोर्स शुरू कर रखा है जहाँ आपको सहुलियत के साथ उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर प्राप्त होगा।
सोसाइटी के निदेशक श्री ख्वाज़ा फैज़ी यूनुस ने छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। आपकी मेहनत का सुखद परिणाम आपके सामने है। विद्यालय प्रबंधन छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार नवाचार कर रहा है। सचिव श्री ख्वाज़ा सैफ़ी यूनुस ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा आपके परिश्रम और लगन का परिणाम आपको मिला साथ ही छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए शिक्षकों को भी बधाई दी। प्रधानाचार्या श्रीमती सहर सुल्तान और चीफ एकेडमिक हेड श्रीमती ज़र्रीन अब्बास ने छात्रों को माला पहना मिष्ठान खिला कर बधाई दी। बड़ी तादाद में छात्र छात्राएँ अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित थे और विद्यालय के शिक्षकों की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षक का मार्ग दर्शन सराहनीय है। श्री राजेश त्रिपाठी, शीतल नारायण, सायमा अनीस, मो॰ आदिल, यासमीन फातिमा, आदित्य तलरेजा, फैसल उल्लाह ने छात्रों संग खुशी का इजहार किया और अपनी खुशी साझा की।
मीडिया प्रभारी

