“गोयल कैंपस में घोषित हुआ कक्षा बारहवीं का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम ”
कल 13 मई 2026 का दिन सेठ एम .आर .जयपुरिया स्कूल, गोयल कैंपस के लिए यादगार दिन रहा। विद्यालय का सीबीएसई बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही हर्ष की लहर दौड़ गई। कक्षा 12 के चारों वर्गों में अनन्यमणि त्रिपाठी (पी.सी.एम) ने 93%, अंशिका विज (पीसीबी) ने 94 % , यशस्वी जायसवाल (कॉमर्स) ने 95% पानया सिंह (मानविकी वर्ग) 97.4% सर्वोच्च अंक अर्जित कर विद्यालय को गौरान्वित किया।लगभग 15 छात्रों ने राजनीति विज्ञान, गायन योगा, पेंटिंग में 100%अंक प्राप्त किए।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री महेश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या डॉ. श्रीमती रीना पाठक ने सभी छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी और माल्यार्पण एवं आशीर्वचनों से उनका सम्मान किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

