लापरवाही बरतने के चलते दो दरोगा लाइन हाजिर
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।एएसपी अयोध्या द्वारा सर्किल बीकापुर की विवेचनाओं की समीक्षा के दौरान कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई है।इस दौरान उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार (थाना हैदरगंज) एवं महिला उपनिरीक्षक सना पाल (कोतवाली बीकापुर) को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।साथ ही, दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ कर दी गई है तथा आगे की आवश्यक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई को अनुशासन बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

