टाइनी टॉट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं में भी लहराया अपना परचम

टाइनी टॉट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं में भी लहराया अपना परचम

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।टाइनी टॉटस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं रिजल्ट 100% रहा । विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की कठिन मेहनत का परिणाम सुखद रहा।स्कूल के विद्यार्थियों में ऋषभ पांडे -93.2 %, सिमरन चौधरी 89.8%, आर्या गुप्ता 89.4%, अमन कुमार 89.4%, आरुष सिंह 89%, शुभी 88.8% अंक प्राप्त कर के अग्रिम रहे। जिसमें वाणिज्य संकाय के ऋषभ पांडे ने 93.2% अंक प्राप्त किया। स्कूल के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों में आर्या गुप्ता ने 89.4% अमन कुमार ने 89.4% अंक प्राप्त किये। अंग्रेजी में श्रुति पाठक 98 अंक, रसायन विज्ञान में आर्या गुप्ता ने 95 अंक , जीव विज्ञान में शुभी और श्रुति पाठक ने 91 अंक , शारीरिक विज्ञान में अनिकेत कनौजिया व सिमरन चौधरी ने 94 अंक, आई .पी. में अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने 98 अंक, टूरिज्म में अखिलेश प्रताप ने 96 अंक, डाटा साइंस में तन्वी शुक्ला 97अंक, अर्थशास्त्र में आरुष सिंह ने 92 अंक, व्यवसाय अध्ययन में ऋषभ पांडे ने 97अंक , लेखा शास्त्र में आरुष सिंह ने 85 अंक प्राप्त किया । प्रशांत सिंह ने गणित में 75 व विज्ञान में 87 अंक प्राप्त किए। मनोविज्ञान में तान्या ने 76 अंक, समाजशास्त्र में दिशा के 71 अंक सहित अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया , परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशिका बिन्नी सिंह ने मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक गौरव सिंह तथा शैक्षणिक प्रमुख मनोज श्रीवास्तव , सुवीर सक्सेना, एकता भूटानी, मार्देश्वर सिंह , दिनेश मौर्य, राहुल मिश्रा , रवि सिंह, शिखा वान्टू सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *