गड्ढों में तब्दील सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

गड्ढों में तब्दील सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।तारुन क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। समाजसेवी सत्य प्रकाश मिश्र ने सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजकर तारुन-नंसा मार्ग से किलकोरे निषाद के घर से हिरावनपुर (पांडेय का पुरवा) तक लगभग दो किलोमीटर जर्जर सड़क के तत्काल निर्माण की मांग की है।पत्र में कहा गया है कि वर्षों से यह सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और स्थानीय लोग लगातार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मरम्मत की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन किसी ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। हालत यह है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है और बारिश के दौरान सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं रहता।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात शुरू होने से पहले सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो बड़े हादसे हो सकते हैं। समाजसेवी सत्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ती है, बावजूद इसके जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और विभाग आंख मूंदे बैठे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *