अलीनगर विधायक व प्रसिद्ध लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने राम मंदिर व हनुमानगढी जाकर किया दर्शन पूजन
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।बिहार प्रांत के अलीनगर से विधायक बनने बाद प्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने पहली बार शनिवार को राम मंदिर जाकर रामलला का दर्शन पूजन किया।बिहार की लोक गायिका और अलीनगर से BJP विधायक मैथिली ठाकुर अयोध्या में है। विधायक बनने के बाद शुक्रवार को उन्होंने रामलला के पहली बार दर्शन किए। उसके बाद सरयू की आरती में शामिल हुई। उन्होंने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की।उन्होंने कहा-विधायक के रूप में यह उनकी पहली अयोध्या यात्रा थी, उनके लिए रामलला का दर्शन करना सौभाग्य की बात है। राम दरबार और पूरे परिसर को देखना एक दिव्य अनुभव रहा, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।पार्टी ने उन पर भरोसा किया वह उनके लिए बहुत बड़ी बात है। वह धार्मिक गानों की शूटिंग के लिए अयोध्या पहुंची हैं। अयोध्या के अनेक स्थानों पर उनके गीतों की शूटिंग होगी और वह बेहद जल्द उनके दर्शकों तक पहुंचेगी।रामलला के बाद उन्होंने हनुमान गढ़ी और कनक भवन में भी विशेष पूजन किया।शाम के समय मैथिली सरयू तट पर होने वाली भव्य आरती में शामिल हुईं और मां सरयू का आशीर्वाद लिया।उन्होंने बताया कि वे अपने क्षेत्र अलीनगर की जन समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय हैं और विकास कार्यों को गति दे रही हैं।मैथिली ने अपनी आगामी योजना का खुलासा करते हुए कहा कि उनका मुख्स फोकस युवाओं के स्किल डवलेपमेंट पर
है।

