गौतमबुद्ध नगर में पांच थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
गौतमबुद्ध नगर : गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर देर रात पांच थाना प्रभारियों के तबादले किए गए। कमिश्नरेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार दनकौर, दादरी, बिसरख, फेस-3 और जेवर एयरपोर्ट थानों में नई तैनातियां की गई हैं।
जारी सूची के मुताबिक, निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को थाना फेस-3 से हटाकर थाना दनकौर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा को एसओजी से स्थानांतरित कर थाना दादरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह को थाना दनकौर से स्थानांतरित कर थाना बिसरख का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा को थाना बिसरख से हटाकर थाना जेवर एयरपोर्ट भेजा गया है। वहीं, निरीक्षक सुभाष चंद्र को पुलिस लाइन से थाना फेस-3 का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह फेरबदल जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *