भीषण गर्मी मे भी राम मंदिर मे उमड़ रही श्रद्धालुओ की भारी संख्या में भीड़
फोटो
अयोध्या।तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद भी राम जन्मभूमि मंदिर में राम भक्तों की भारी संख्या में भीड़ देखी जा रही है।और यह भी पिछले दिनों की अपेक्षा लगातार बढ़ ही रही है।रविवार को लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने राम मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों का दर्शन पूजन किया।भीड़ का आलम यह रहा कि एसपी सुरक्षा खुद कमान संभाल रहे है। भीड़ को देखते हुए गत दिनों की अपेक्षा इधर सुरक्षा कर्मियों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है।देखा जाए तो इस समय जहां शनिवार और रविवार को दो दिन वीकेंड के चलते भीड़ बढ़ना स्वभाविक था वही अब बच्चों की छुट्टियों के चलते भी अब और भी भारी संख्या में रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं के अंदाजा लगाया जा रहा है।क्योंकि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी मथुरा,वाराणसी जाने वाले श्रद्धालु अयोध्या भी आएंगे और रामनगरी में भी भारी संख्या में होगी इसको देखते हुए अभी से ही पुलिस प्रशासन भी रणनीति बनाने में जुट गई है।इस प्रचंड गर्मी में रविवार को छोड़े तो सोमवार को भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भी देखी गई जो दोपहर के दौरान भी बनी रही।सुबह शाम राम मंदिर के अलावा हनुमानगढी, कैकई भवन, राम की पैड़ी,जानकी महल ट्रस्ट, नागेश्वर नाथ सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ दिखी। इस संबंध में सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने खुद माना कि इधर पिछले तीन-चार दिनों से श्रद्धालुओं के भीड़ में बढ़ोतरी हुई है और आगे उम्मीद जताई जा रही है कि बच्चों की छुट्टी होने के चलते रामनगरी में और भी भीड़ होगी।जिसके चलते हनुमानगढी, कनक भवन, राम की पैड़ी, सहित अन्य प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और वहां की सारी गतिविधियों को सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखी जा रही है।बताया कि इधर गर्मी के चलते श्रद्धालुओं के डूबने की संख्या में इजाफा हुआ है।इसके लिए भी सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर पर्याप्त संख्या में जल पुलिस एसडीआरएफ की भी तैनाती की गई है। क्योंकि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ इन घाटों पर भी दिखाई देगी।

