अवांती पेट केयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लखनऊ में भव्य ब्रीडर मीट का आयोजन
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। पेट न्यूट्रिशन एवं पेट हेल्थ के क्षेत्र में कार्यरत कंपनी ,“ अवंती पेट केयर प्राइवेट लिमिटेड ”, के प्रीमियम ब्रांड ,“ अवंत फर्स्ट” पेट फूड द्वारा लखनऊ में एक भव्य डॉग एवं कैट ब्रीडर मीट का आयोजन किया गया, जिसमें 70 से अधिक डॉग एवं कैट ब्रीडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन कंपनी के रीजनल मैनेजर ,“ब्रज पाठक ” एवं एरिया मैनेजर ,“ अंशुमान मालवीय” द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्रीडर्स के साथ पालतू पशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि पालतू पशुओं के लिए संतुलित आहार कितना आवश्यक है तथा प्रोटीन, 37 आवश्यक विटामिन्स, ऑयल, पानी, कार्बोहाइड्रेट, फैट एवं अन्य पोषक तत्व उनके सम्पूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही गर्मियों में पेट्स की देखभाल, क्या खिलाना चाहिए एवं किन चीजों से बचना चाहिए, स्किन एवं कोट हेल्थ, ब्रेन डेवलपमेंट, बोन स्ट्रेंथ, डाइजेशन, वजन नियंत्रण एवं अलग-अलग लाइफ स्टेज में आवश्यक न्यूट्रिशन की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में पेट ब्रीडिंग मैनेजमेंट एवं वैक्सीनेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। कंपनी टीम द्वारा बताया गया कि आवश्यक पोषक तत्वों के साथ ग्लूकोसामीन, युक्का, एल-कार्निटीन एवं क्रैनबेरी जैसे तत्व शामिल हैं, जो पेट्स की बेहतर ग्रोथ एवं हेल्थ के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। साथ ही इसकी 95% से अधिक पैलेटेबिलिटी होने के कारण पेट्स इसे काफी पसंद करते हैं।
कंपनी ने बताया कि प्रीमियम क्वालिटी डॉग एवं कैट फूड को किफायती कीमतों पर उपलब्ध करा रहा है, जो 400 ग्राम, 1 किलो, 2.8 किलो, 6.5 किलो, 10 किलो एवं 20 किलो पैकिंग में उपलब्ध है।
पूरा कार्यक्रम पेट पैरेंटिंग, न्यूट्रिशन एवं बेहतर सेवाओं से संबंधित ज्ञानवर्धक चर्चाओं से भरपूर रहा। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की एवं सत्र का भरपूर आनंद लिया। इस महत्वपूर्ण उपस्थिति के लिए सभी ब्रीडर का अवंत फर्स्ट के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर अदीब शेख ने आभार
व्यक्त किया।

