गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में सिख यूथ एसोसिएशन द्वारा सिख इतिहास संबंधी लिखित गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता कराईं गई

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में सिख यूथ एसोसिएशन द्वारा सिख इतिहास संबंधी लिखित गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता कराईं गई
देश की उपासना ब्यूरो
लखनऊ: दिनांक 24 मई 2026 को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में सिख यूथ एसोसिएशन द्वारा सिख इतिहास संबंधी लिखित गुरमत ज्ञान प्रतियोगिता कराईं गई इस परीक्षा में 147 बच्चों ने भाग लिया जिनमें 22 बच्चों द्वारा सभी दिए गए प्रश्नों का जबाब 90% सही दिया गया जिसमें सभी बच्चों सिख यूथ एसोसिएशन के मुख्य सेवादार हर्षप्रीत सिंह, सुख-सोहल, कंनवलजीत सिंह द्वारा प्रमाण पत्र, सम्मान चिन्ह भेंट किया गुरुद्वारा सहाब के हैड ग्रंथी विनोद सिंह ने सभी बच्चों को सरोपा साहिब भेंट कर सभी के उज्जवल भविष्य की अरदास की तत्पश्चात श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ के अध्यक्ष डा अमरजोत सिंह एवं कार्यालय सचिव स0 दलजीत सिंह जी ने सिख यूथ एसोसिएशन के सभी सदस्यों को गुरु घर का सरोपा साहिब भेंट किया और धार्मिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद किया गुरुद्वारा साहब के महामंत्री मनमीत सिंह की देखरेख में गुरु का लंगर भी तैयार किया गया था जो कार्यक्रम की समाप्ति के बाद बीना किसी भेदभाव के वितरित किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स0 हरमिंदर सिंह, स0 दविंदर सिंह,स0 रनजीत सिंह का महत्व पूर्ण सहयोग रहा
मीडिया प्रभारी
सुरेंदर पाल सिंह बक्शी
7651885215

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *