सर्वजन सनातन पार्टी की बैठक में विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन

सर्वजन सनातन पार्टी की बैठक में विभिन्न संगठनों ने दिया समर्थन

लखनऊ, 24 मई 2026।
रविवार को लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित सर्वजन सनातन पार्टी की बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पार्टी को अपना समर्थन देने की घोषणा की। बैठक में राष्ट्रीय सवर्ण समाज एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह राय तथा कृष्ण मंदिर मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव श्री राजेश मणि तिवारी ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सर्वजन सनातन पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की।

वहीं, सामान्य जन अधिकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व डीआईजी श्री जुगुल किशोर तिवारी को पार्टी के संरक्षक का पदभार ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया गया

बैठक की शुरुआत भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मृत्युंजय चौबे द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समर्थकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सर्वजन सनातन पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय ने समाज, सनातन और देशहित की लड़ाई लंबे समय से लड़ने वाले लोगों का एक मंच पर आने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकता को कमजोर करने के उद्देश्य से कुछ लोग नई-नई पार्टियों की घोषणा कर रहे हैं, इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

बैठक में पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय, पंडित जुगुल किशोर तिवारी जी (पूर्व डीआईजी )राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे,राजेश कुमार सिंह राय, मुकेश सनातनी राष्ट्रीय महासचिव हिंदू रक्षा परिषद् राजेश मणि तिवारी जी, कमलेश किरन तिवारी जी,राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अरुणेश मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रागिनी अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिलोचन अवस्थी, प्रशान्त त्रिपाठी (अधिवक्ता) , आँचल शर्मा , रागिनी अवस्थी,आलोक अवस्थी, रुक्मणी तिवारी, प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह, एकता परिषद् के अवध प्रान्त अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी , सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेरहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *