जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन और समीक्षा समिति की बैठक शनिवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। 

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन और समीक्षा समिति की बैठक शनिवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

 

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचालित समस्त गो आश्रय स्थल की व्यवस्था के बारे में समीक्षा की गई तथा निर्देशित किया गया कि सभी गौशालाओं में गोवंशों को हीट वेव से बचाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, चारा और पानी की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए। गोवंशो को नियमित संतुलित आहार और पर्याप्त मात्रा में ताजा पानी पिलाना चाहिए।

 

जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि दान और क्रय द्वारा संग्रहित भूसे का सही मात्रा में एवं समुचित उपयोग होना चाहिए तथा सभी गौशालाओं में भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि गौशाला में सभी अभिलेख निर्धारित प्रारूप पर भरे होने चाहिए तथा पूर्ण होना चाहिए, पशु चिकित्सा अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह नियमित गौशालाओं का भ्रमण करते रहेंगे तथा समस्त मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, गौ आश्रय स्थल पोर्टल पर समस्त सूचनाओं नियत टाइम और समय पर अपडेट करते रहेंगे, गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा मिले इसका ध्यान रखेंगे तथा सभी चारागाहों की भूमि पर नेपियर और अन्य मौसमी हरे चारे की बुवाई अवश्य करवाएंगे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी गौशालाओं में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0 ओ0 पी0 श्रीवास्तव, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशु चिकित्साअधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत एवं एनजीओ और एफपीओ गौशाला संचालक उपस्थित रहे

 

————

जौनपुर 24 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

 

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शनिवार देर सायं जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित किया गया।

 

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित दिये गये कि 30 मई 2026 तक गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण कर लिया जाये तथा ब्लाक स्तर पर वृक्षारोपण की तैयारियों हेतु समस्त ब्लाकों पर एक कार्यशाला आयोजित किया जाये।

 

वर्ष 2026 वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान में वन विभाग व अन्य विभागों को निर्देशित दिये गये कि वृक्षारोपण महायज्ञ को सफल बनाने हेतु अपने-अपने क्षेत्रों के मा० सांसद / विधायक/एम०एल०सी/जन प्रतिनिधिगण से सम्पर्क पौधरोपण करकर वृक्षारोपण का प्रारम्भ किया जाये, तथा समस्त अन्य विभागों को निर्देशित दिये गये कि पौधरोपण स्थलों का मिट्टी की जॉच अवश्य करा ले मिट्टी की पी०एच० मानक के अनुसार प्रजातियों के पौधो का रोपण किया जाये। एक स्थल पर कम से कम 1500 से 2000 पौधों का रोपण किया जाये एवं पौधों की सुरक्षा हेतु तार बाड लगानें हेतु निर्देशित दिये गये जिससे पौधों का जीवित रख जा सकता है। गौशालाओं पर छायादार वृक्षों का रोपण किया जाये।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक के0 के0 पांडे, डीएफओ प्रमिला, डीडीओ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

————

जौनपुर 24 मई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

 

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के द्वारा शनिवार देर सायं कृषि भवन स्थित गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भीषण गर्मी के दृष्टिगत गौशाला में पशुओं के लिए शेड, भूसा, हरा चारा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में पानी, भूसा एवं हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। तथा गौशाला में नियमित साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए पशु चिकित्साधिकारी को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी संतवीर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारीगण एवं गौशाला के केयरटेकर उपस्थित रहे।

————

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *