चौरीचौरा में युवक के साथ उसके पांच साथियों ने किया कुकर्म

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक के साथ नशे में धुत 5 युवकों ने सामूहिक कुकर्म किया। यह घटना तीन माह पूर्व की है। शुक्रवार को किसी ने वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस की निद्रा टूटी और आनन फानन में पीड़ित से तहरीर लेकर पांचों आरोपी उसके साथियों के खिलाफ धारा 377, 506, 504, 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपितों में चार को हिरासत में ले लिया है। एक फरार को पुलिस तलाश कर रही है। तीन माह पूर्व पार्टी के दौरान दोस्तों ने मिलकर अपने दोस्त को नशे में लेकर सामूहिक कुकर्म किया है। घटना का वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *